बुधवार, 29 दिसंबर 2021

कोरोना फिर सक्रिय

 

हमने सोचा कि कोरोना नामक राक्षस हमेशा के लिए मर चुका है और ये दुबारा हमारे जीवन में कभी नहीं लौटेगा.....पर ये हमारा सबसे बड़ा भ्रम था....ये कोरोना पूरे वेग के साथ वापस आ गया है। चीन द्वारा निर्मित " कोवीड 19 " यानी कोरोना वायरस अब नया वेरिएंट " ओमनीकॉन वायरस " के रूप में आया है,जो बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है।

अब जरा एक बार याद करें उन दिनों को,जब लॉकडाउन लगा था....चारों तरफ मौत का आतंक फैला था...स्कूल-कॉलेज-मंदिर सब बंद थे....सड़के सूनी थी...हर जगह सन्नाटा पसरा था....ऑक्सीजन सेलेंडर के लिए लोग लम्बी लम्बी कतारों में लगकर सांसों की भीख मांग रहे थे.....याद है न?????

न्यूजपेपर और न्यूजचैनल पर लगातार कोरोना केस के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं...एक बार फिर से दिल्ली,महाराष्ट्र आदि राज्यों में मौत का आकड़ा बढ़ता जा रहा है.....लेकिन हमारी बिहार सरकार न जाने खुशफहमी की कौन-सी नींद में सोकर सपने देख रही है....बिहार सरकार न तो सावधानी बरत रही है और न ही कोरोना के रोकथाम,अस्पताल में बेड,ऑक्सीजन आदि की पूर्ति की स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है। प्रशासन के अनुसार बिहार में सब " ऑल इज वेल " है...कहीं कोई कमी नहीं है....कोई नाइट कर्फ्यू की जरूरत नहीं है...बस-ट्रेन-ऑटो रिक्शा आदि वाहन पर सीमित सवारी करने की भी कोई जरूरत नहीं है...कोई बाजार में मास्क नहीं लगा रहा है तो भी कोई देखने वाला नहीं है....न भीड़ होने से रोका जा रहा है और न कोरोना को बिहार की सीमा पर रोकने का कोई प्रबंध है,ये बिहार सरकार की लापरवाही नहीं,जानबुझकर किया गया अपराध है जिसकी सजा भविष्य में बिहार की जनता को ही....                                           " कोरोना से होने वाले मौत " के रूप में मिलेगी......ये है हाल बिहार का......

सच्चाई ये है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था अंतिम सांसे न जाने कब से ले रही है...ये बस खोखले दावो और वादों पर किसी तरह तड़प तड़पकर जिन्दा है.....

बिहार में कोरोना के केस जब बढ़ रहे हैं तब जाकर पार्क और जू को बंंद किया जा रहा है...लेकिन हम सब जानते इतने से कुछ नहीं होने वाला...सरकार को इससे कई गुना काम तुरंत और तत्पर होकर बिहार में करवाना होगा...वरना हमेशा की तरह बाढ़,चमकी बुखार, डेंगू...आदि की तरह कोरोना को कन्ट्रोल करने में भी देर हो जाएगी।

आज के लिए बस इतना ही....कल फिर मिलते हैं...

आज की टैग लाइन रही " कोरोना कायम है "

----- अनुगुंजा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

जन्मदिन मम्मी का

  अगर हो सकता तो, मैं तारें तोड़ लाती, तेरी पैरों की पायल में सजा डालती....  कदमों में "माँ" तेरी जन्नत बसती है मेरी, तेरी हर आहट ...