मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

बिहार में आतंकवाद

 सुनने में जरूर अजीब लगता है पर ये सच है...बिहार में आतंकवाद अपने पैर पसार रहा है। जिस बिहार को सबने नजरअंदाज किया और सोचा कि बिहार कोई " महानगर " नहीं है,इसलिए ये आतंक के निशाने पर नहीं होगा....आज वो इगनोर करना भारी पड़ रहा है। आज मैंने न्यूजपेपर में पढ़ा कि           " भागलपुर " में लगातार टिफिन बम विस्फोट हो रहा है और इसमें मासूम बच्चे की मौत भी हुई है। मुझे उम्मीद है कि केन्द्र सरकार और बिहार सरकार इस विषय पर गंभीरता से सोचेगी और सचेत हो जाएगी। वरना हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि बिहार में नक्सल आतंक भी है और नेपाल से सटा बार्डर बहुत से खतरे की तरफ भी अगाह करता है।

आज सुबह की चाय पर बिजली-पानी की बर्बादी न हो,इसपर चर्चा हुई। अक्सर हम बिजली-पानी के महत्व को भूल जाते हैं और इनकी बर्बादी कर देते हैं,जो बहुत ही गलत है। पंखा,ट्यूबलाइट,बल्ब की स्वीच बंद करना हम भूल जाते हैं...जबकी हमें हमेशा ये ध्यान में रखना चाहिए कि जब भी हम कमरे से बाहर निकले तो सभी स्वीच बंद करना न भूले। मेरे छोटे नाना जी जब बाहर निकलते थे,तो वो हमारे कॉलोनी के बिजली के पोल पर की लाइट के स्वीच को दिन में बंद कर देते थे....हमें भी ऐसा ही करना चाहिए।

आज बड़े पापा(मौसा जी) से फोन पर बहुत लम्बी बात हुई...बहुत अच्छा लगा उनसे बात करके। बड़े पापा से बहुत कुछ सीखने को मिलता है,उनका मार्गदर्शन तो बहुत अनमोल होता है मेरे लिए। मेरे बड़े पापा शरीर से बहुत लाचार हैं पर उनमें जबरदस्त आत्मशक्ति है,जो उन्हें हमेशा हौसला देती रहती है।बड़े पापा और मैं बहुत से विषयों पर बात करते हैं जैसे साहित्य जगत,राजनीति,समाज,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार...इन सब मुद्दों पर हम बात करते हैं। मेरा हौसला हमेशा बड़े पापा बढ़ाते हैं और मुझमें सकारात्मक सोच का संचार भी करते हैं।मेरे ब्लॉग को पढ़कर बहुत खुश होते हैं मेरे बड़े पापा। आजकल वो नाना बन गए हैं...मेरी परी के नाना..इसलिए पूजा दीदी के बचपन को वो उसकी बेटी           " परी " में देखते हैं।बहुत कीमती पल(सपने) को साकार होते देखकर बहुत आनंदित हो रहे हैं।

बैगन-आलू की सब्जी---

आज की सब्जी मम्मी ने बनाई थी,बहुत टेस्टी सब्जी थी...इसमें मम्मी ने बहुत कम तेल डाला था पर स्वाद गजब का था।हमने चावल के साथ इसका आनंद लिया।
रेसिपी-
कढ़ाई में तेल को गर्म कर उसमें जीरा,दालचीनी,सूखा लाल मिर्चा का फोड़न डाला...फिर उसमें प्याज डाला और भूना,उसके बाद इसमें टमाटर,उबला आलू डालकर भूना और फिर बैगन डाला और भूना....फिर अदरक-लहसून का पेस्ट,हल्दी,धनिया पाउडर,किचन किंग मसाला,नमक डालकर भूना और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डाला और अंत में धनिया का पत्ता डाला और गैस पर से उतार लिया।

तो आज बस इतना ही,कल फिर मिलते हैं....
आज की टैग लाइन रही " सावधान बिहार "

अनुगुंजा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

जन्मदिन मम्मी का

  अगर हो सकता तो, मैं तारें तोड़ लाती, तेरी पैरों की पायल में सजा डालती....  कदमों में "माँ" तेरी जन्नत बसती है मेरी, तेरी हर आहट ...