संडे...यानी रविवार,नाम सुनते ही एक रिलैक्स महसूस होता है....पूरे सप्ताह की थकान मिटाने वाला दिन,पर जब रविवार की शाम और फिर रात होती है तो मन सोमवार से फिर से शुरू होने वाली काम की भागदौड़ से सिहर उठता है......संडे को जहां हम बिस्तर पर लेटे-लेटे ठंड के मौसम का आनंद लेते हुए,गर्म चाय का आनंद लेते हैं और छत के बंद पंखे को बड़े आराम से देखते हैं....वहीं सोमवार को तेज चक्कर लगाने वाले पंखे की पंखी बन जाते हैं....शायद इसे ही जीवन चक्र कहते हैं,जो पंखे की तरह कभी रूकता है कभी तेज घूमता है...
सुबह की चाय की चुस्की में हम सबने बढ़ती ठंड पर चर्चा की,साथ ही कोरोना के बढ़ रहे केस की भी बात की.....कहते हैं चढ़ता और उतरता ठंड बहुत जल्दी लगता है,खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को तो बहुत जल्दी ठंड लग जाती है।इसलिए बच्चे,बूढ़े और बीमार को बहुत सावधानी के साथ रहना पड़ता है....हमारे घर में बच्चे,बूढ़े और बीमार तीनों हैं...तो बहुत सजग रहना पड़ता है,वरना ठंड लग जाती है।
आज मम्मी ने आलू-गोभी का मेथी डालकर भुजिया बनाया,जो चावल-दाल के साथ बहुत अच्छा लगता है।सुबह का नाश्ता हमने रोटी और रात वाली सब्जी को गर्म करके लिया...मम्मी का यही कहना है कि खाना कभी बर्बाद नहीं होना चाहिए,इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्हें " भूखे पेट " सोना पड़ता है,इसलिए अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। वैसे मेरी मम्मी का स्वभाव भी ऐसा है कि कोई भी सामान फेकती नहीं है उसे यूटिलाइज कर लेती है और घर में पुराने सामान का कचरा जमा हो जाता है।मम्मी की इस आदत से हम सब परेशान हो जाते हैं,मम्मी तो प्लास्टिक का थैला,कैरी बैग भी जमा करती है कभी पलंग के गद्दे के नीचे,तो कभी फ्रिज के कवर में......लेकिन कभी कभी बहुत जरूरी होने पर मम्मी का जमा किया गया प्लास्टिक बैग ही हमारे काम आता है।
आज न्यूज में हमने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री " मोदी जी " ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देश को समर्पित किया,जिसे देखकर हर भारतवासी गौरव,गर्व का अनुभव कर रहा है....
वही दूसरी तरफ श्रीनगर में पुलिस बस पर हुए आतंकवादी हमले ने एक बार फिर से " उरी " हमले की याद को ताजा कर दिया।पता नहीं ये आतंकवादी कब तक ये तबाही मचाते रहेंगे? और मासूम बेकसूर लोगों को मारते रहेंगे? मुझे लगता है कि आतंकवाद को उसी की जुबान में जवाब देना होगा...तब ये खौफ और मौत का डर समझ सकेंगे।
तो बस आज के लिए बस इतना ही....कल फिर मिलते हैं
आज की टैग लाइन रही " बैक टू वर्क "
अनुगुंजा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.