मुस्कुराहट की वर्षा....
आप सब सोच रहे होंगे कि इतने दिन मैं कहां थी? ब्लॉग क्यों नहीं आ रहा था?....बहुत सारे सवाल होंगे....
सबसे पहले मैं ये बता दूं कि 21 नवंबर को मेरे भाई की सगाई थी और 28 नवंबर को भाई की शादी थी....तो आप सब तो जानते हैं कि शादी वाले घर में कितने काम होते हैं,सो उन्ही कामों में मैं बहुत व्यस्त थी,इसलिए ब्लॉग नहीं लिख पाई। भाई की शादी के बाद घर में " रूद्राभिषेक " की पूजा थी,तो उसकी तैयारी में भी बहुत व्यस्त थी।
ये तो मैंने कारण बताया अपने ब्लॉग न लिख पाने का....अब मैं आपको मिलाती हूँ अपनी भाभी से....जिसका नाम है " वर्षा "
चंद लाइने अपनी भाभी " वर्षा " के लिए....
हमारे घर में गूंजे हँसी की फुहार,
तेरी मुस्कुराहट ने खोले सौभाग्य के द्वार....
मासूम तितली जैसी तू घर-आंगन में उड़ती,
पायल की रूनझुन सरगम का स्वर बिखेरती....
घर को जीवंत तूने बनाया है वर्षा,
तेरे बिना सूनी हो जाती घर की चारो दिशा...
तेरे कदम बहुत शुभ लक्षण लेकर आए ,
मिलनसार स्वभाव तेरा सबके मन को भाए....
मेरी भाभी के कदम पड़ते ही, हमारे घर में एक नए मेहमान का आगमन हुआ....मेरी पूजा दीदी ने एक प्यारी-सी बिटिया को जन्म दिया,जिसको मैंने नाम दिया " परी "....
मेरी नन्ही परी...
बहुत इंतजार के बाद मैं बन गई मौसी,
इस एहसास को व्यक्त नहीं कर सकती परी की मौसी....
नन्ही गुड़िया का फोटो ही देखा है मैंने,
उसे गोद में लेने का आनंद नहीं पाया है मैंने....
लेकिन उसका मासूम चेहरा मेरी आँखों में समाया,
उसे देखने का ख्वाब कबसे मैंने मन में था दबाया....
उसके जन्म से पहले ही सोच रखा था उसका नाम,
परी को देखने पर इस मौसी के मन को मिला सुकून-आराम....
मेरी बिटिया जल्दी से आ जाओ अपनी मौसी के पास,
तेरे आने की कबसे कर रही है तेरी मौसी आस.....
तो बस आज के ब्लॉग में बस इतना ही....कल से आप रोज मेरा ब्लॉग पढ़ सकेंगे....
आज की टैग लाइन रही " दो नए सदस्य "
------ अनुगुंजा
Very nice god bless
जवाब देंहटाएंबहुत बधाई भाभी के आने की और मासी बनने की। दोनो को आशीर्वाद, शुभकामनाये पूरे परिवार को।
जवाब देंहटाएं