" हो मंगलमय आपकी दीपावली,सुख-शांति से सजे रात मतवाली "
आप सबको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामना....आप सबका जीवन दीपक की रोशनी जैसे जगमगाता रहे...यही मंगलकामना है।
सबसे पहले आप देखे मेरे घर की दिवाली....जिसकी सजावट की तैयारी में मेरा भाई पूरा दिन लगा रहा....मैंने भी सहयोग किया...पर मेहनत तो भाई की ही रही।
उम्मीद करती हूँ आपको पसंद आया होगा....अब देखे मेरी बनाई रंगोली----
शाम होते ही हमने अपने पूजा स्थल पर दीपक जलाएं....और हर रूम के बाहर,सीढ़ी पर....दीपक जलाकर रखें।लाइटें तो भाई ने पहले ही ऑन कर दी थी...सब बहुत सुंदर लग रहा है।गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को भी हमने पूजा स्थल पर स्थापित कर दिया है।गेट पर लगने वाला " बंधन बार " भी हमने लगाया है।रात को हम अपने भाई के लिए कुलिया भरेंगे( मिट्टी के कुलिया को फरही,मूड़ी,बताशा,लड्डू से भरते हैं,जो भाई की समृद्धि,धन-धान्य,सुख-शांति के लिए होता है)....बाजार में रौनक----
आज सुबह से दो बार मुझे बाजार जाना पड़ा,तो मैं झट से मोबाइल भी साथ ले ली,ताकि आप तक फोटो पहुँचा सकूं....पहले फोटो देखे....
उम्मीद करती हूँ.....मेरी मेहनत आपको अच्छी लगेगी....जब भी मैं घर से बाहर होती हूँ तो मेरा मकसद यही होता है कि ज्यादा से ज्यादा सुंदर फोटो आपतक पहुंचा दूं।
आज ब्लाग ज्यादा लम्बा न करते हुए....यही खत्म करती हूँ।
आज का टैग लाइन रहा " हैप्पी दिवाली "....
कल फिर मिलते हैं.....
------- अनुगुंजा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.