शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

बढ़ती ठंड और कॉफी मग

 दिसंबर का महिना चल रहा है और ठंड लगातार बढ़ रही है।तापमान का पारा लगातार गिर रहा है। धूप बहुत सुहावनी लगती है और उस धूप में अगर  गरमागरम कॉफी मिल जाए...तो क्या कहना...

आजकल चाय की चुस्की कम और कॉफी का मग ज्यादा चल रहा है....ऊपर से कॉफी में चॉकलेट पाउडर भी मिल जाए,तो मन खुश हो जाता है। वैसे कॉफी पीना बहुत फायदेमंद होता है पर इसका ज्यादा सेवन करना हेल्थ को नुकसान पहुँचा सकता है। हमलोग तो सिर्फ ठंड के मौसम में ही कॉफी पीते हैं...गर्मी में तो कोई नाम भी नहीं लेता है कॉफी का।

आजकल न्यूज चैनलों में पहाड़ी जगहों पर लगातार हो रही बर्फबारी की खबर आ रही है,खासतौर से श्रीनगर(कश्मीर),हिमाचल,शिमला...ये सब तो बर्फ से ढक गए हैं और चारों तरफ फैले सफेद बर्फ में ये जन्नत लग रहे हैं। हम तो बस अपने फ्रिज के फ्रिजर में जमे बर्फ को देखकर ही खुश हो जाते हैं...पर वक्त ने चाहा तो हम जरूर किसी पहाड़ी जगह पर जाएंगे और बर्फबारी का आनंद लेंगे।मुझे बर्फ पड़ते देखना बहुत पसंद है...खासतौर से उस बर्फ को हाथ से छूना,उसकी ठंडक को महसूस करना....देखते हैं कब वो दिन आता है।

आज शाम को गुगल मीटिंग पर मेरी मीटिंग थी...मेरे प्रुफरीडिंग(वर्क फ्रॉम होम जॉब) काम को लेकर...मीटिंग अच्छी रही,मेरे काम की सराहना हुई...सब आप सबका आशीर्वाद है।इसी मीटिंग के कारण देर से ब्लॉग लिख रही हूँ।

आज रात मेरी भाभी " वर्षा " ने पाव-भाजी बनाई...सबको बहुत पसंद आया,बहुत टेस्टी बनी थी भाजी....

बहुत जल्दी भाभी वर्षा ने पाव-भाजी बनाई...हम सबको बहुत ही स्वादिष्ट लगी " पाव-भाजी ".....

आज बस इतना ही,कल फिर मिलते हैं...
आज की टैग लाइन रही " मस्त पाव-भाजी "
---- अनुगुंजा



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

जन्मदिन मम्मी का

  अगर हो सकता तो, मैं तारें तोड़ लाती, तेरी पैरों की पायल में सजा डालती....  कदमों में "माँ" तेरी जन्नत बसती है मेरी, तेरी हर आहट ...