शनिवार, 13 नवंबर 2021

सावधान कोरोना लहर से

 

साल 2019 से लेकर पूरा साल 2020 कोरोना की चपेट में रहा...ये समय लॉकडाउन,दहशत,भय,सन्नाटा,संक्रमण और मौत की भेंट चढ़ता रहा।उसके बाद जब वैक्सीन आ गई,तो फिर कोरोना की लहर कुछ थमी....लेकिन अब फिर से ये खबर आ रही है कि महाराष्ट्र और केरल में बहुत ज्यादा कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।तो अब हमें सावधान रहने की जरूरत है...बिना मतलब हमें भीड़ में जाने से बचना होगा,मास्क लगाना होगा,हाथों को बार बार साफ करना होगा और घर में ज्यादा से ज्यादा रहना होगा.....तब ही बिहार में कोरोना अपना पैर नहीं पसारेगा,वरना उसके कहर से हम बच नहीं पाएंगे।

सादा भोजन का अपना मजा है.....हम जितना चाहे बाहर रेस्टोरेंट में खाना क्यों न खा ले,घर के सादे खाने के सामने ये कुछ भी नहीं है....

आज हमारे घर में मम्मी ने चावल,दाल,आलू का भुजिया,आलू-परवल का पकौड़ा या बचका,अचार और हरी मिर्च......को परोसा हमारी थाली में....
वाह !!!!!......क्या कहना...मजा आ गया....


मूड़ी का मसालेदार भुजा.....

मम्मी ने कढ़ाई में "घी" डाला...फिर उसमें मूड़ी को डाला,उसके बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर,काला नमक,चाट मसाला डाला....और बन गया भुजा,सबसे बड़ी बात ये बहुत हल्का होता है और इसको खाने के बाद हमें तुरंत भूख भी लग जाती है और इसे हम डब्बे में स्टोर कर रख भी सकते है,बस फ्रिज में न रखें....तो शनिवार की शाम का ये बेस्ट नाश्ता हुआ

भारत में एकता और भाईचारा बना रहे...." हिन्दू-मुसलमान " हमेशा ये पहले सोचे कि वो " भारतीय " हैं...और इस देश का नागरिक होने का कर्तव्य उन्हें निभाना है...." हिंसा और नफरत " देश को तोड़ने का काम करते हैं,इससे बचना होगा। जय हिन्द ।
आज की टैग लाइन रही " देश सबसे पहले "
आज के लिए बस इतना ही,कल फिर मिलते हैं...
--------- अनुगुंजा





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

जन्मदिन मम्मी का

  अगर हो सकता तो, मैं तारें तोड़ लाती, तेरी पैरों की पायल में सजा डालती....  कदमों में "माँ" तेरी जन्नत बसती है मेरी, तेरी हर आहट ...