रविवार, 5 जून 2022

सूखता कुआँ

 

Zee news के DNA report में राजस्थान के किसी गांव में सूखे कुएं से पानी निकालने वाली खबर पर आधारित-----


"पर्यावरण बचाओ"  का लगता बहुत नारा,

लेकिन आजतक रूके न जलसंकट का चढ़ता पारा....

बूंद-बूंद पानी को तरसते है कुछ लोग,

पानी की त्रास में सूखे कुएं में उतरते लोग....

जलसंकट की इस भीषण हाहाकार से धरती हिली,

सूखे कुएं में पानी खोजते केवल महिला ही दिखी....

जीवन को अपने खतरे में डाल ये बेटियां उतरती,

अपने चुल्लू भर पानी से मटके-घड़े को भरती....

जलसंकट पर भी पुरूषप्रधानता की धाक दिखी,

घर बैठे पुरूष और कुएं में उतरकर पानी लाए नारी....

दुर्बल और सबल के बीच है पानी की बड़ी खाई,

कोई नाचे पानी से, तो कोई बहाए आँखों से खारी....

हमारी रूह तक है कांप जाती, देख ऐसा भेदभाव,

लेकिन हर हाल में चलना है इंसान का स्वभाव.....

          अनुगुंजा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

जन्मदिन मम्मी का

  अगर हो सकता तो, मैं तारें तोड़ लाती, तेरी पैरों की पायल में सजा डालती....  कदमों में "माँ" तेरी जन्नत बसती है मेरी, तेरी हर आहट ...